देवघर, जून 5 -- देवघर प्रतिनिधि खोरादह में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल अभिषेक कुमार यादव द्वारा लगातार अलग-अलग बयान दिए जाने से पुलिस को शुरू से ही संदेह था। बुधवार को उसने नगर के खोरादह अवस्थित झाड़ी में शौच के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर उसकी कहानी में कई विरोधाभास सामने आए। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने घायल से दोबारा पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ पर उसने घटना से जुड़ी वास्तविक जानकारी पुलिस को दी। घायल के खुलासे के बाद पुलिस को पता चला कि गोलीबारी की घटना खोरादह में नहीं बल्कि कुंडा थाना के कानीजोर में हुई थी। जानकारी मिलते ही नगर और कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम कानीजोर पहुंची और घटनास्थल का...