फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। खोया हुआ मोबाइल पाकर पुरानी यादें लौट आयीं। सर्विलांस टीम ने खोये हुये 101 मोबाइल बरामद कर जब लोगों को सौंपे तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गयी। बरामद मोबाइल की कीमत 22 लाख रुपये के आस पास है। पुलिस लाइन में लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल सौपे गये। इस पर लोग हंसी खुशी मोबाइल लेकर घर चले गये। पूर्व में जिन लोगों के मोबाइल खो गये थे उसको लेकर पुलिस को सूचना दी गयी थी। इस पर सर्विलांस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों और अलग अलग जनपदों से जो मोबाइल फोन गुमशुदगी की शिकायतें मिली उस पर काम किया। सर्विलांस टीम ने मेहनत करके 101 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए। इनकी कुल कीमत करीब 22 लाख की है। सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने खोये हुये मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को जब मोबाइल सुपुर्द किए तो उनके चेहरे खिल गये।...