बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस की साइबर सेल/सीईआईआर टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है। बरामद किए गए सभी स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया है। गुमशुदा स्मार्टफोन पाकर पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल गए। जनपद के विभिन्न थानों से लगातार मिल रहे मोबाइल गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए एसपी विकास कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार ने की। यह भी पढ़ें- गुमशुदा स्मार्टफोन वापस पाकर पीड़ितों के खिले चेहरे, 35 लाख रुपए कीमत के मोबाइल किए गए वापस, 144 मोबाइल बरामद जनप...