बोकारो, अप्रैल 16 -- चंदनकियारी थाना शांति समिति सदस्य ताराशांकर झा के पुत्र राकेश रंजन झा को एक कीमती मोबाईल बाई पास रोड चंदनकियारी में मिला था। जैसे ही राकेश ने मोबाईल मिलने की सूचना पिता को दी तो पिता फोन लेकर चंदनकियारी पुलिस के समक्ष पहुंचे और मोबाईल पुलिस के पास जमा कर दिया। जब फोन में कॉल आया तो पता चला कि मोबाईल सियालजौरी निवासी अनुराधा कुमारी का है । पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया और राकेश रंजन झा की उपस्थिति में अनुराधा कुमारी को उनका फोन सौंपा। अनुराधा कुमारी ने राकेश रंजन व पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने शांति समिति सदस्य ताराशंकर झा को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...