साहिबगंज, फरवरी 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहायता की मदद से गम हो गये मोबाइल को बरामद कर शनिवार को संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया है।थाना क्षेत्र के हाजी पीर टोला निवासी मो नसीम रजा का मोबाइल बीते दो फरवरी को खो गया था। इसे लेकर उन्होंने थाना में थाना में सनहा दर्ज कराया था। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...