खोया बैग सकुशल लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा
बलरामपुर, मई 27 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के मथुरा बाजार चौकी अंतर्गत प्रानपुर मार्ग पर मिले लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नगदी से भरे बैग को सकुशल उसके मालिक को लौटाकर चौकी प्रभारी मथुरा बाजार उपनिरीक्षक प्रतीक पांडेय ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े लावारिस बैग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बैग में करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नौ हजार रुपये नगद, कपड़े व जरूरी दस्तावेज मिले। दस्तावेजों के आधार पर बैग मालिक की पहचान राजेश गुप्त निवासी नारायणजोत थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के रूप म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.