कौशाम्बी, जून 12 -- जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र निवासी महिला श्रद्धालु शुक्रवार सुबह परिवार के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम में माता शीतला के दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया। प्रसाद की दुकान पर भुगतान करने के लिए जब उन्होंने पर्स निकालना चाहा तो वह गायब मिला। इससे वह हैरान परेशान रही। पर्स दोबारा मिलने पर महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा। मड़ियाहू निवासी सुष्मिता सरोज पत्नी राजू सरोज शुक्रवार को कड़ा धाम आई थी। मंदिर जाते वक्त रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया। इसके बाद महिला घबरा गई और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन पर्स का पता नहीं चल सका। महिला की परेशानी की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री जुगेश पंडा ने अपने सहयोगी पुरोहितों के साथ खोजबीन ...