औरैया, फरवरी 27 -- औरैया। होली पर्व को देखते हुए सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और थाना पुलिस ने शुक्रवार को औरैया नगर में छापेमारी की। टीम ने बालाजी स्वीट्स पर निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। मौके पर साफ-सफाई में कमी मिलने पर संचालक को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। खोया, पनीर व अन्य सामग्री के नमूने उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी कई विक्रेताओं के नमूने लिए गए। अचानक छापेमारी से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों पर मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...