धनबाद, जून 12 -- धनबाद जिला जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में गुरूवार को खोदोवली मे नशा मुक्ति और पर्यवरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया विनोद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सुधीर सिंह, सुदामा चौहान, अखिलेश चौहान, बालगोविंद चौहान, रोहित चौहान, कृष्णा चौहान, गुड्डू चौहान, चुन्नु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नशामुक...