बेगुसराय, जनवरी 31 -- खोदावंदपुर,निज प्रतिनिधि। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पूर्व निर्धारित समयानुसार शनिवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शस्त्री खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम डीएम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद डीएम संवाद कक्ष पहुंचे जहां प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने बुके, शॉल, माला व पौधा भेंटकर स्वागत किया। आम लोगों एवं अधिकारियों को संवाद कक्ष से बाहर कर बंद कमरे मे जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। बताया गया है कि डीएम ने जनप्रतिनिधियों की एक बात नहीं सुनी और सिर्फ अपनी बात रखी। जनप्रतिनिधियों के बाद बारी अधिकारियों की आई। डीएम द्वारा अधिकारीयों से संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देश दिया गया। आमजन अपनी फरियाद सुनाने के इंतजार...