बेगुसराय, नवम्बर 30 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर के रहने वाले एक मजदूर की असामयिक मौत उड़ीसा में शनिवार की रात हो गयी। मृतक खोदावंदपुर पंचायत के बजही गांव स्थित वार्ड नं.एक निवासी स्व. कृष्णदेव पंडित के 55 वर्षीय पुत्र रमाकांत पंडित हैं। उनका शव रविवार को उड़ीसा से खोदवंदपुर लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि रमाकांत पंडित उड़ीसा के संबलपुर जिला के कुंजनपरा थाना क्षेत्र के रामजीगुढ़ी में रहकर मजदूरी करते थे। वह वहां विगत 35 वर्षों से रह रहे थे और मोटर बाईंडिंग का काम करते थे। वह छठ पर्व में अपने गांव आए थे और 10 दिन पहले ही उड़ीसा गए थे। रमाकांत पंडित के असामयिक निधन से उसकी वृद्ध माता छठिया देवी, पत्नी कमला कुमारी, पुत्र प्रिंस कुमार, पुत्री ज्योति एवं दिव्या भारती का रो-रोकर बुरा हाल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.