बेगुसराय, जुलाई 14 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। नवस्थापित राजकीय डिग्री कालेज खोदावंदपुर का उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम डीआरडीए के निदेशक की देखरेख में संपन्न होगा। उद्घाटन के बाद ही इस शैक्षणिक संस्थान में स्नातक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह जानकारी राजकीय डिग्री कालेज खोदावंदपुर के नव पदस्थापित प्राचार्य राम अगर प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में अब तक 50 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन करवा लिया है। अभी केवल अर्थशास्त्र विषय में पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्राचार्य ने बताया शिक्षक के पदस्थापन के बाद यहां हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र एवं इतिहास विषय की पढ़ाई भी होगी। य...