बेगुसराय, जुलाई 19 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। इलाज के अभाव में एक प्रसूता की मौत शनिवार की देर रात हो गई। मृतका दौलतपुर पंचायत के वार्ड नं 5 निवासी बिमलेश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी मनीषा कुमारी है। जानकारी के अनुसार मनीषा ने 10 दिन पहले एक पुत्री को जन्म दिया था। वह बहुत कमजोर थी। इस बीच प्रसूता को शनिवार को अचनक दर्द हुआ।

घटना का विवरण उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई। परन्तु रुपए नहीं होने की बात कहकर उसे वापस घर ले जाया गया जहां मनीषा ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया। वहीं, समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित मृतका के मायके वालों ने मनीषा के पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर देने की बात कही है। मायके वालों का कहना है कि मनीषा की शादी कर...