खोदाई का सिलसिला जारी, डीडीपुरम में फिर खोद डाली सड़क
बरेली, जून 1 -- शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में नई बनी सड़कों की खोदाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, अभी मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत दो महीने पहले बनी रोड की खोदी गई सड़क बन भी नहीं पाई थी कि रविवार को डीडीपुरम चौराहे से ठीक पहले सीवर लाइन जोड़ने के नाम पर एक बार फिर सड़क को खोद दिया गया। करीब पांच महीने पहले बनी इस सड़क पर जेसीबी चला दी गई। सड़क का एक हिस्सा घंटे भर बंद रहने के कारण यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला डीडीपुरम चौराहे के पास एलआईसी भवन के सामने का है, जहां राजेंद्र नगर की ओर से आ रही सीवर पाइप लाइन को डीडीपुरम की मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए खोदाई शुरू की गई। यह भी पढ़ें- प्रेमनगर में फिर टूटी पानी की लाइन, खोदनी पड़ी दो माह पहले बनी सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.