मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। विंध्याचल पावर हाउस के पास स्थित सरकारी रैन बसेरा के बगल में लोक निर्माण विभाग की ओर से खोदकर छोड़ा गया गड्डा खतरे को दावत दे रहा है। कभी भी कोई भी इसमें गिर सकता है। बच्चे के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा नाली भी जाम है। ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- सड़क के बीच बने गड्ढे से बड़ी दुर्घटना की बनी रहती है संभावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...