खोड़ा में शराब की दुकान पर पथराव
गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में बाबा बैंक्वेट हॉल में शराब की दुकान पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव होने से दुकान के शीशे टूट गए और अफरातफरी मच गई। विरोध करने पर पथराव करने वालों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सेल्समैन की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। संगम पार्क स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन रिंकू ने पुलिस को बताया कि सात अप्रैल की शाम करीब आठ बजे कुछ युवक दुकान के सामने आपस में झगड़ा कर रहे थे। रिंकू ने दुकान के सामने झगड़ा करने का विरोध किया तो युवकों ने दुकान पर पथराव कर दिया। पथराव होने से दुकान से शीशे टूट गए और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। सेल्समैन ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शोर शराबा होने पर आरोपी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.