गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में घरों को दिया जाने वाला गंगाजल निर्माण कार्य के लिए देने का मामला आया है। मंगलवार शाम को इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं टैंकर चालक से नाराजगी जताते हुए सवाल कर रही हैं। नगर पालिका ने वीडियो के आधार पर चालक को हटा दिया है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुपों पर स्थानीय लोगों ने डाला है। वायरल वीडियो नगर पालिका क्षेत्र का पानी का टैंकर एक निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। टैंकर से स्थानीय लोग पानी भरने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन पाईप लगाकर निर्माण साइट पर पानी पहुंचाया जा रहा है। एक महिला द्वारा बनाए गए इस वीडियो में टैंकर चालक पर पानी नहीं भरने देने का आरोप लगाया जा रहा है। एक महिला पूछ ...