हजारीबाग, फरवरी 5 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के खोड़ाहार गांव की तनु कुमारी पिता उमेश सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ क्वालीफाई कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। हिंदी विषय में जेआरएफ में मात्र 127 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिसमें बरही के खोड़ाहार गांव की तन्नु कुमारी का नाम शामिल हैं। यह तनु कुमारी की असाधारण प्रतिभा और अथक परिश्रम का ही फल है। तनु की इस उपलब्धि से खोड़ाहार गांव समेत पूरे बरही क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.