कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के सुलतानपुर-फरीदपुर रोड पर स्थित एक दुकान में चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र में हुई चोरी की इस घटना से दुकानदार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सुलतानपुर-फरीदपुर रोड पर राम मोहन तिवारी का खोखा (दुकान) सड़क किनारे रखा है। शनिवार रात चोरों ने दुकान की टीन काटकर अंदर प्रवेश किया। पीड़ित दुकानदार राम मोहन तिवारी ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी कॉपियां, तंबाकू, मसाला, साबुन और गोलक में रखे लगभग 200 रुपये की नगदी पार कर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और प्रेमपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन श...