मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- जानसठ। जानसठ-खतौली तिराहे पर शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने लकड़ी के खोखे का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर कपड़ों में आग लगाकर चले गए। गांव भलेड़ी निवासी विजेंद्र ने जानसठ-खतौली तिराहे के पास शीट कवर बनाने का लकड़ी का खोखा रखा है। शनिवार की रात्रि को चोर खोखे का ताला तोड़कर उसके अंदर से शीट कवर की सिलाई मशीन और औजार चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर खोखे के अंदर से कपड़ा बाहर निकाल कर आग लगाकर चले। खोखा मालिक को चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित खोखा मालिक विजेंद्र ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.