बरेली, मार्च 16 -- भमोरा। क्योना शादीपुर के अनीस अहमद की पत्नी फरजाना बी ने बताया कि देवचरा में उसका एक मकान बना हुआ है, उसके सामने रामू सिंह ने अपना लकड़ी का खोखा बना लिया था। उसने पुलिस की मदद से उसका खोखा हटवा दिया था, जिसे लेकर वह उसके बेटे से रंजिश रखता है । आरोप है कि शनिवार शाम उसका बेटा बादशाह गांव के पास बनी अपनी डेयरी के समीप बैठा था। उसी समय दबंग चार बाइकों पर अपने साथियों के साथ उसके बेटे के पास पहुंचा और धमकियां दी। पुलिस ने रामू सिंह और उसके एक अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...