कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड पूर्वी बाईपास पर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर खोखा रखकर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि पूर्व में स्थानीय प्रशासन ने काफी प्रयासों के बाद खोखे हटवा दिए थे। अब पुन: खोखे रख लिए गए हैं। नगरपालिका ने खोखा दुकानदारों को नोटिस भेजे हैं। ब्लॉक मुख्यालय गेट के बाहर लोगों ने खोखे रखकर हाइवे किनारे अतिक्रमण कर रखा था। सपा नेता संतोष गुप्ता की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पिछले महीने इन खोखो को हटवा दिया था। अब एक बार फिर से लोगों ने अपने खोखे रखकर पुन: अतिक्रमण कर लिया है। एक बार फिर लोगों ने इस मामले की पालिका प्रशासन से शिकायत की। शिकायत मिलते ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को खोखा दुकानदारों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अपना अतिक्...