कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में तीन माह पहले खोखा तोड़कर हजारों रुपये का सामान गायब कर देने और वहां रखी 15 सौ ईटें तालाब में फेंक देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमीरपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी कमलेश ने गांव के ही जयकिशोर, अमन, नरेंद्र, सुखपाल व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 4 बजे उक्त लोगों ने निगोह खास में रखे उसके लोहे के खोखे से परचून का सभी सामान निकाल लिया। इसके साथ ही दुकान के पास रखी 15 सौ ईटें उठाकर तालाब में फेंक दी। जब उसने अपने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, तो उसमें उपरोक्त लोग दुकान से सामान निकालते देखे गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.