खोखा की खिड़की तोड़कर नगदी और पान मसाला चोरी, दी तहरीर
शाहजहांपुर, जून 17 -- खुटार। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी विदुर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि थाने के ठीक सामने उनका पान मसाला का खोखा रखा हुआ है और साथ में गल्ला खरीद का काम भी करते हैं। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात किसी समय अज्ञात चोरों ने खोखा की खिड़की तोड़कर उसमें रखी पैसों की गुल्लक, पान मसाला चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह आठ बजे दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हो पाई। खोखे से कुछ दूर पर हेयर कटिंग दुकान के पास गुल्लक बरामद हुई और 25 सौ रुपये की नगदी, पांच से छह पैकेट पान मसाला गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन चोरों की फोटो स्पष्ट नहीं हो सकी। पीड़ित विदुर गुप्ता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.