हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- ज्वालापुर रेलवे स्टेशन रोड पर वन विभाग की टीम ने हरे-भरे पेड़ों को खोखला बताकर काट दिया। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जब तक लोग विरोध में उतरे, तब तक लगभग आठ पेड़ काटे जा चुके थे। गुस्साए लोगों ने मौके से काटी गई लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर पुलिस के हवाले कर दी और अवैध कटान में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वस्थ और छायादार पेड़ों को खोखला घोषित कर काटा गया, जबकि पेड़ न तो खोखले थे और न ही गिरासू (खतरनाक) स्थिति में थे। वार्ड-32 नाथनगर के पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि सुबह वन विभाग की टीम सेंटमैरी स्कूल के पास पहुंची थी। टीम के साथ ठेकेदार के कर्मचारी भी थे। पूछने पर वनकर्मियों ने बताया कि वे खोखली जड़ वाले गिरासू पेड़ को काटने आए हैं। लेकिन, आरोप है क...