शामली, मई 4 -- चौसाना। सहारनपुर जनपद के लखनौती स्थित यमुना नदी से उदगमित खोखरी नदी के जीर्णोद्धार के लिये शामली के जिला प्रशासन ने अपने अधीनस्थ विभागो के साथ मिलकर खोखरी नदी की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने नदी को पुनर्जीवित करने की कारगर पहल शुरू कर दी है। सीडीओ विनय तिवारी व एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरियां एवं सिचाई विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ सहारनपुर एवं शामली जनपद बोर्ड पर पहुंचे। इस खेतो मे विलुप्त खोखरी नदी के 22 मीटर चौडे हिस्से की पैमाईश करके जेसीबी की मदद से खुदाई का कार्य शुरू किया गया। करीब 20 किलोमीटर का खोखरी नदी का हिस्सा शामली जिले की सीमा मे आता है। जिसमे 1200 मीटर के हिस्से पर खोखरी नदी का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। बाकी करीब 18.5 किलोमीटर पर नदी अपने मूल स्वरूप मे है, लेकिन नदी के चौडीकरण का कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.