शामली, मई 1 -- चौसाना। खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड मे है। उपजिलाधिकारी ऊन राजस्व टीम के साथ चौसाना पहुॅचें और लक्ष्मीपुरा से सकौती तक खोखरी नदी तक स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहॉ अवैध कब्जाधारियों को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। आगामी तीन मई को जिलाधिकारी खोखरी नदी से सम्बंधित विभागो के साथ बैठक करेगे,जिससे पूर्व ही अधिकारियों ने तैयारियॉ शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आलोक यादव ने बुधवार को खोखरी नदी सेे सम्बंधित अलग अलग विभागो के साथ की गई बैठक कर नदी के जीर्णोद्धार करने के लिय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके बाद गुरूवार की सुबह उपजिलाधिकारी विनय प्रताप सिंह भदौरिया राजस्व लेखपालो के साथ चौसाना पहुॅचें जहॉ उन्होने लक्ष्मीपुरा से सकौती तक खोखरी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। बता दें किे एसडीएम ऊन क...