अल्मोड़ा, मार्च 2 -- पुलिस ने खोए हुए मोबाइल को तलाशकर लोगों को लौटाया। इससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। बीते कुछ समय से पुलिस को मोबाइल गुम होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने साइबर टीम को अलर्ट कर मोबाइलों की लोकशन ट्रेस करने और बरामदगी के निर्देश दिए थे। साइबर सेल के प्रयासों के बाद टीम ने मोबाइलों को अल्मोड़ा उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, बिहार, राजस्थान, यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर आदि से बरामद किया। अभियान में टीम ने कुल 76 मोबाइल बरामद किए। सोमवार को एसएसपी ने मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। एसएसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1114800 रुपये है। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों में मुस्कान दिखाई दी। लोगों ने एसएसपी और पुलिस का आभार जताया।...