देवरिया, फरवरी 14 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। सात माह पहले खोए मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर साइबर अपराधियों ने पांच लाख 80 हजार रुपए की जालसाजी कर दी है। केरल की साइबर क्राइम टीम ने जांच के बाद महुआडीह थाना क्षेत्र के एक युवक को नोटिस भेजा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। महुआडीह थाना क्षेत्र के महवा गांव के रहने वाले आकाश कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल करीब सात महीना पहले गांव के बाहर कही गिर गया था। खोजबीन करने पर मोबाइल नहीं मिला। आकाश का आरोप है कि खोए मोबाइल से सिम निकालकर किसी व्यक्ति ने उसी सिम के जरिए किसी खाते से केरल में पांच लाख 80 हजार रुपए का जालसाजी कर दी है । जिसके बाद केरल क्राइम ब्रांच पुलिस ने खाते को फ्रिज करने के साथ ही सिम का डिटेल निकालकर महुआडीह थाने के पुलिस को नोटिस भेजा है।...