देवघर, अगस्त 15 -- देवघर प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल निवासी भारती अग्रवाल के खोए मोबाइल का दुरुपयोग कर बैंक खाते से करीब 55 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी है। पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत देकर जांच और राशि बरामदगी की मांग की है। बताया जाता है कि भारती अग्रवाल का मोबाइल फोन नगर थाना क्षेत्र के एक दुकान के पास सामानों की खरीदारी के दौरान खो गया था। मोबाइल खोने के बाद उन्होंने खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। उसी बीच बैंक खाते से अवैध रूप से रुपए की निकासी कर ली गयी। खाते से करीब 55 हजार रुपए निकलने की जानकारी मिलने के बाद होश उड़ गये। उसके बाद मामले की जानकारी संबंधित बैंक को दी और साइबर थाना पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता को आशंका है कि मोबाइल किसी गलत हाथ में पहुंचने के बाद उसके जरिए बैंकिंग से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग किय...