हापुड़, दिसम्बर 19 -- हाफिजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से खोए हुए चार मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद कर उन्हें स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव सावई निवासी राजकुमार, ग्राम इमटौरी निवासी जतिन, हापुड़ निवासी धर्मेंद्र, ग्राम हरसिंगपुर निवासी जगवीर का मोबाइल फोन खो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर हाफिजपुर पुलिस ने अथक प्रयास कर सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों को दे दिया। मोबाइल फोन पाकर फोन स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन मिल जाएंगे। उनके महत्वपूर्ण जानकारी, फोटो और नंबर मोबाइल फोन में थे, जिसको लेकर वह काफी परेशान थे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.