चंदौली, अप्रैल 20 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल-121 गुमशुदा एवं खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद किया।सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने शिविर पुलिस लाइन के नवीन सभागार में बरामद किए गए मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया। इससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया था। इसके तहत सैयदराजा थाने ने 3, बबुरी 7, मुगलसराय 9,धीना-3, चंदौली 21, चकिया 4, चकरघट्टा 2, नौगढ़ 6, सकलडीहा 47, इलिया 2, कंदवा 3, धानापुर...