रांची, अक्टूबर 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। हमनी के छोड़ी के नगरिया नु हो कहवां जइबू ए माई, तुही त हउ मोहे महतरिया नु हो कईसे करी हम विदाई... भीगी पलकों से तोरपावासियों ने मां दुर्गा को विदाई दी। जैसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन तालाब में किया गया, श्रद्धालुओं की आंखे डबडबा गयीं। नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा आराधना करने के बाद विजयादशमी के दिन मां को विदा करने के साथ ही माहौल में उदासी छा गयी। इससे पूर्व देवी मंडप तोरपा के पूजा पंडाल में शुक्रवार दोपहर को सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां शारदे की प्रतिमाओं पर माथे और मांग पर सिंदूर लगाया। खोंईचा भराई की रस्म अदा कर विदा देने साथ मां को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। पूजा के दौरान किसी तरह की भूल चूक के लिए क्षमायाचना किया। इसके बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.