शामली, मार्च 2 -- नगर के जैन स्थानक में व्यापारी गोष्ठी ने पुलिस की मजबूत कानून व्यवस्था की सराहना में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह उपस्थित रहे। व्यापारियों ने एसपी एन.पी. सिंह को मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के युवा इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कंसल, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन सहित अन्य प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी क...