अलीगढ़, मार्च 23 -- n प्रदेश सरकार के आदेश से जनमानस में खुशी n अवकाश के दिन हुए छह बैनामाखैर, संवाददाता। नौकरी पेशा लोगों के लिए रविवार को भी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराए जाने के योगी सरकार के आदेश से आम जनमानस में खुशी का माहौल है। मार्च क्लोजिंग व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की महानिरीक्षक नेहा शर्मा के आदेश पर खैर में रविवार को भी उपनिबंधक कार्यालय खुला रहा। कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य दिनों की तरह संचालित हुआ। ताकि लोगों को रजिस्ट्री कराने में कोई असुविधा न हो। समस्त स्टाफ दिन भर दस्तावेजों की रजिस्ट्री के लिए मुस्तैद रहा। रविवार को 6 दस्तावेज रजिस्ट्री हुए।हालांकि शासन तथा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा रविवार को भी कार्यालय खोले जाने के आदेश का समुचित प्रचार प्रसार न किए जाने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नही...