रामपुर, जनवरी 31 -- पीपली वन में गुरुवार देर रात घात लगाए बैठे लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों की गाड़ी को रौंद डाला। वन कर्मियों गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद रुक-रुक कर दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन का है। गुरुवार देर रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर वन क्षेत्र में अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वार वन क्षेत्राधिकारी कुलबीर सिंह, वन दरोगा अतुल कुमार, वन दरोगा सोरन सिंह, सोमपाल, अशरफ और शिरवन कुमार पूरी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वन विभाग की टीम जैसे ही पीपली वन के चंदेल गांव के पास पहुंची तो रास्ते में वन तस्करों ने पिकअप से वन विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वन विभाग की गाड़ी क्षतिग्...