गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रमजान पर मगफिरत यानी गुनाहों से माफी का अशरा चल रहा है। अल्लाह के बंदे इबादत कर रो-रो कर अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। अल्लाह के फजल व करम से 15वां रोजा खैर के साथ गुजर गया। अल्लाह के बंदे सदका, जकात व खैरात जरुरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। मस्जिदों में नमाजियों की कतारें नजर आ रही हैं। घरों में भी इबादत का दौर जारी है। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में तरावीह नमाज के दौरान एक कुरआन-ए-पाक हाफिज रहमत अली निजामी ने मुकम्मल कर लिया। उन्हें तोहफों से नवाजा गया। नमाजियों का स्वागत गुलाब के फूलों से किया गया। हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो में हाफिज आरिफ रजा व नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में कारी सफीउल्लाह ने तरावीह नमाज में एक कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया। कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि रमजान की फजीलतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.