खैर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, तस्कर फरार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलरायां रेंज की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। वन विभाग ने आधी रात को छापेमारी कर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। तस्कर गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। दुधवा उपनिदेशक जगदीश आर और उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार रात करीब 12:30 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान खैरीगढ़ पेट्रोल पंप के पास बधैड़िया गांव जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध स्वराज-855 ट्रैक्टर और ट्रॉली दिखाई दी। वन टीम को आता देख तस्कर वाहन छोड़कर पास के घने गन्ने के खेतों में छिप गए। टीम ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.