मधुबनी, जनवरी 31 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। उमावि खैरी बांका दक्षिण में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।जगह की कमी,शिक्षकों एवं कमरे का अभाव, शौचालय की कमी इस विद्यालय की पहचान बन गयी है। विद्यालय का 2 के लिए 2020 में अपग्रेडेड किया गया था।लेकिन अभी तक यह विद्यालय विकास से कोसों दूर है।11वीं में 38 छात्रों का नामांकन किया गया है। 12 वीं में छात्रों की संख्या 44 है। शिक्षक केवल पांच है। 2 में केवल केमिस्ट्री,मनोविज्ञान,मैथिली,गणित,इतिहास के ही शिक्षक है। कॉमर्स के एक भी शिक्षक नहीं है। एक ही कमरे में 2 का कक्षा का संचालन होता है। नौवीं कक्षा में 95 एवं दसवीं कक्षा में छात्रों की कुल संख्या101है। सात शिक्षक है। इसमें भी कमरे की संख्या केवल एक है। वह भी काफी जर्जर स्थिति में है। एक ही शौचालय क्रियाशील है। कक्षा एक आठ तक की स्थिति तो और खराब है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.