रिषिकेष, दिसम्बर 23 -- ऋषिकेश विधानसभा के खैरीकलां और श्यामपुर में सड़कों के निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत तीन करोड़ 83 लाख 72 रुपये की स्वीकृति मिली है। इस पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य सरकार का आभार जताया है। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र खैरीकलां और श्यामपुर अंतर्गत विभिन्न आंतरि एवं मोटर मार्गों के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत कुल 4.670 किमी लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 3 करोड़ 83 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्य...