हजारीबाग, जून 14 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा के कुबरी गड्ढा के समीप रविवार शाम को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में बाईक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। दुघर्टना में डुमर निवासी 17 वर्षीय सतेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय रघु सिंह के बांया पैर टुट गया, वहीं एक अन्य बाईक सवार सुरक्षित रहा।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घायल को स्थानीय लोगो की मदद जिला अस्पताल भेज दिया गया। दुघर्टना में घायल बाईक सवार रविवार को ही गुजरात से काम कर के अपने बडे भाई के साथ लौटा था।वह गांव के ही मनोज सिंह के दस वर्षीय पूत्र सन्नी सिंह के साथ बाईक लेकर खैरा की और गया था वापस लौटते समय यह दुघर्टना घट गई। आनन फानन में घायल को तुरंत सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया।इधर दुर्घटना की सुचना टाटीझरिया थान...