खैरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग, मई 3 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध टाटीझरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली में लदा लगभग 100 सीएफटी बालू बरामद किया है। इस संबंध में टाटीझरिया थाना में कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर ले आया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.