खैरा बाजार से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी
आरा, जून 5 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा बाजार से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पेरहाप गांव निवासी हरिओम कुमार की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शुक्रवार को खैरा बाजार से दिनदहाड़े चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार बम पंडित के पुत्र हरिओम कुमार अपनी मोटरसाइकिल खैरा बाजार स्थित मनीष मेडिकल के समीप दिनेश साव की किराना दुकान के सामने खड़ी कर आवश्यक कार्य में लगे थे। इसी दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे चोर बाइक लेकर फरार हो गए। हरिओम कुमार ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से व्यवसायियों और आम नागरिकों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.