छपरा, फरवरी 25 -- नगरा। खैरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 50 किलोग्राम अर्धनिर्मित पटाखा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को खोदाईबाग स्थित यूनियन बैंक के समीप पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध सीएनजी ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ऑटो से दो अलग-अलग प्लास्टिक बोरे में रखे करीब 50 किलो अर्धनिर्मित पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल ऑटो को जब्त कर उसमें सवार युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। गिरफ्तार युवक की पहचान बलडिहा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि बरामद अर्धनिर्मित पटाखों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है तथा...