खैरा के नए थानाध्यक्ष बने संजय कुमार सिंह, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
जमुई, जून 23 -- खैरा। निज संवाददाता 1994 बैच के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने रविवार को खैरा थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया।उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन के साथ पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। शराब तस्करी, अवैध बालू कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। उनके योगदान से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.