जमुई, अप्रैल 5 -- खैरा । निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत खड़ूई गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ूई गांव निवासी विनय यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश घर के बगल में खेल रहा था, जबकि उसकी मां पास के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंच गया और असावधानीवश उसमें गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे आसपास नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि बच्चा कुएं में गिर गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घो...