झांसी, जून 18 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए आधारभूत संरचना के विस्तार के क्रम में खैरार एवं अकौना स्टेशनों के मध्य 18.05 किलोमीटर लंबी नव निर्मित दूसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस रेलखंड पर गुरुवार रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा दो दिवसीय वैधानिक निरीक्षण प्रारम्भ किया गया। निरीक्षण के प्रथम दिवस श्री प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री राजकुमार वानखेड़े तथा मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में खैरार से अकौना के मध्य नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- खैरार-अकोना नई रेल लाइन का डीआरएम ने किया निरीक्षण निरीक्षण के ...