सीतापुर, जनवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें मैसरेटेड फीटस (मृत बच्चे के गर्भ में सड़ने) के मामले खैराबाद व एलिया में अधिक मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सीएचसी खैराबाद व एलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गैर पंजीकृत चिकित्सालयों एवं घरों में कोई प्रसव न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। प्रसव के दौरान सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराया जाये। सभी चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जायें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए ...