सीतापुर, फरवरी 28 -- खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विनियमित क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी राजागणपति आर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्लाटिंग की जमीन पर बनाए गए आलीशान गेट, आंतरिक सड़क और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त करा दिया गया। बड़ी कार्रवाई खैराबाद के बाराभारी इलाके में की गई, जहां मो. नदीम द्वारा करीब 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां भी बिना किसी स्वीकृत नक्शे और लेआउट के सड़क और अन्य निर्माण कराए गए थ...