बोकारो, जून 18 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी मिहिर कुमार जायसवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय कमल प्रसाद भगत के पौत्र तथा व्यवसायी मोतीलाल जायसवाल एवं आशा देवी के पुत्र हैं। मिहिर ने अपनी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की शिक्षा बोकारो के जीजीपीएस से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि स्कूल जीवन में ही उन्होंने सीए बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। 12वीं के बाद उन्होंने इस दिशा में तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। उन्होंने कोलकाता में रहकर सीए की तैयारी की तथा सालारपुरिया जाजोदिया एंड कंपनी एवं आईटीसी लिमिटेड में कार्य करते हुए व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, रांची केंद्र से प्रखर आर्यन ...